हमें अत्यंत हर्ष और गर्व है कि हमारे पूर्व छात्र Paras Singh Bora ने UKPSC द्वारा आयोजित राज्य सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर State Tax Officer (राज्य कर अधिकारी), वित्त विभाग के पद पर चयनित होकर विद्यालय, परिवार एवं पूरे पिथौरागढ़ का नाम गौरवान्वित किया है।
📚 Nursery से 12वीं तक की शिक्षा Soar Valley Public School से प्राप्त करने वाले Paras ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह शानदार उपलब्धि हासिल की है। इसके पश्चात उन्होंने NIT Kurukshetra से B.Tech (Civil Engineering) की शिक्षा प्राप्त की।
यह सफलता केवल एक विद्यार्थी की उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सपनों, मूल्यों और संस्कारों की जीत है जो वर्षों से Soar Valley Public School अपने विद्यार्थियों में विकसित करता आया है।
🌟 आपकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 🌟 पूरा Soar Valley परिवार आप पर गर्व करता है।
हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ! 💐